Search

 
 
 

जमशेदपुर : मैन पावर एजेंसी पर शराब दुकानों में रिश्वत लेकर सेल्स मैन की बहाली का आरोप

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर की शराब दुकानों में मैन पावर सप्लाई करने वाली एजेंसी पर उसके कर्मचारियों ने काम लगाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है. कर्मचारियों के अनुसार एजेंसी के संचालक साकेत पाल सभी से दुकानों में काम पर रखने के लिए 40 से 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है. इसके अलावा साकेत पाल पर कर्मचारियों ने बिक्री का तीन प्रतिशत कमीशन मांगने का भी आरोप लगाया है. कर्मचारियों के अनुसार पुराने कर्मचारियों को काम से हटाकर नए कर्मचारियों को रखा जा रहा है. साथ ही कमीशन के लिए शराब में पानी मिलाने और एमआरपी से ज्यादा रुपए लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रामलीला रवानी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा. मामला सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही