Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 51250 रुपए बोनस

 
Jamshesdpur (Mujtaba Haider Rizvi) : गोलमुरी क्लब में बोनस हो गया है. गोलमुरी क्लब में भी वेतन का 20 प्रतिशत बोनस हुआ है. गोलमुरी के कर्मचारी को अधिकतम 51 हजार 250 रुपए बोनस मिलेगा. इन कर्मचारियों को न्यूनतम 26 हजार 58 रुपए बोनस मिलेगा. बोनस समझौता शुक्रवार को हुआ. बोनस समझौते पर गोलमुरी क्लब की तरफ से चेयरमैन आरएन मूर्ति, वाइस चेयरमैन एस जयदेव, सचिव राजेश रोशन, मैनेजिंग कमेटी के मेंबर हरजीत सिंह के दस्तखत हुए हैं. जबकि कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट राकेश्वर पांडेय ने यूनियन की तरफ से हस्ताक्षर किए हैं. इसके अलावा यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट वीके डिंडा, जनरल सेक्रेटरी ददन सिंह और कमेटी मेंबर गगन सिंह व बिरजू नाग ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-transformer-installed-in-bagdiha-on-the-initiative-of-mp/">चाकुलिया

: सांसद की पहल पर बागडीहा में लगा ट्रांसफॉर्मर

शनिवार को खाते में चली जाएगी बोनस की राशि

गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि शनिवार को चली जाएगी. 50 कर्मचारियों के बीच बोनस बंटेगा. इस बार गोलमुरी क्लब में भी टाटा स्टील की तर्ज पर 20% बोनस हुआ है. यह अधिकतम बोनस है. नियमानुसार 20% से अधिक बोनस नहीं हो सकता. मजदूर नेता राकेश्वर पांडे ने अपने यूनियन वाली कंपनियों के कर्मचारियों को इस बार अधिकतम 20% बोनस दिलवाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही