Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने यूनियन के पदाधिकारियों का किया जोरदार स्वागत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: टाटा मोटर्स के रियर एक्सेल, फ्रंट एक्सल, फाउंडरी डिवीजन और इंजन डिवीजन में कर्मचारियों ने गुरुवार को फूल माला से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग के प्रगति के लिये हम सब चिंतित हैं. इसीलिए इस वेतन समझौते में प्रगति नाम की एक योजना लाई गई है. इस योजना के तहत स्थाई या अस्थाई मजदूर कोई भी व्यक्ति अपने प्रतिभा निखार सकता है. तकनीकी क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री हासिल कर अपने आप को पदोन्नत कर सकता है. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-body-of-the-driver-was-found-in-the-cabin-of-the-trailer-in-nimdih-police-station-area/">चांडिल

: नीमडीह थाना क्षेत्र में ट्रेलर के केबिन में मिला चालक का शव

यूनियन कर्मचारियों के हित के लिये हमेशा प्रयत्नशील: गुरमीत सिंह

[caption id="attachment_299395" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/28ajsr6a.jpg"

alt="" width="600" height="243" /> टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत करते कर्मचारी.[/caption] उन्‍होंने कहा कि कुल मिलाकर सभी के लिये संभावनाओं का असीम द्वार खुल चुका है. उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग अपने आप को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे. वहीं अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि वेतन समझौता मार्च में ही हो जाता लेकिन नये (जियो ग्रेड) और पुराने स्थायी कर्मचारियों के बीच अंतर का मामला बार-बार आ रहा था. लेकिन हम लोग प्रयासरत थे की दोनों की सामान बढ़ोतरी हो और अंत में हुआ भी वही.  इसीलिए अप्रैल में समझौता हुआ. उन्‍होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हित के लिये हमेशा प्रयत्नशील है और रहेगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chamber-demands-cm-to-fix-power-system/">जमशेदपुर

: चैम्बर ने सीएम से बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही