Search

 
 
 

जमशेदपुर: को-ऑपरेटिव कॉलेज में लगा रोजगार मेला, 90 विद्यार्थियों का साक्षात्कार के लिये चयन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): को-ऑपरेटिव कॉलेज प्लेसमेंट विभाग द्वारा कॉलेज कैंपस में शनिवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. इसमें हैदराबाद, बेंगलुरु की कंपनियां शामिल हुईं. कंपनियों ने 150 छात्र-छात्राओं का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया. जिसमें 90 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के लिये किया गया है. इस रोजगार मेला में कॉलेज के विभिन्न संकाय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-killer-driver-was-roaming-with-the-ssp-after-doing-triple-murder/">जमशेदपुर:

ट्रिपल मर्डर कर एसएसपी के साथ ही घूम रहा था हत्यारोपी चालक

शिक्षा के साथ ही रोजगार भी प्रदान कराने का प्रयास: प्राचार्य

इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने लगातार न्यूज को बताया कि कॉलेज का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही रोजगार भी प्रदान किया जाए. प्लेसमेंट विभाग की संयोजिका डॉ. अंतरा कुमारी ने कहा कि प्राचार्य के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में कॉलेज द्वारा लगातार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर इतिहास के हेड डॉ. मुस्ताक अहमद, डॉ. अशोक कुमार रवानी, वोकेशनल के स्वरूप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-batch-of-20-members-of-kanwariya-sangh-left-for-deoghar/">घाटशिला

: कांवरिया संघ के 20 सदस्यों का जत्था देवघर के लिए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही