Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विरोध के बीच बागबेड़ा में रेलवे की जमीन से हटा अतिक्रमण

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत संत बाबा मंदिर परिसर में रेलवे की जमीन पर से सोमवार को अतिक्रमण को हटाया गया. अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद लोगों और रेलवे के अधिकारियों के बीच बहस भी हुई. हालांकि इसका रेलवे के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा. अधिकारियों ने मैदान में लगाए गए बांस–बल्लियों को हटाया. संत बाबा मंदिर परिसर को बांस–बल्लियों से घेरकर निर्माणकार्य करवाया जा रहा था. इसकी सूचना पाकर रेलवे की लैंड डिपार्टमेट आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटवाया. अधिकारियों ने मौके पर बनाए गए दुकानदारों को भी जल्द से जल्द दुकान हटाने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-crowd-gathered-in-shiva-puja-organized-on-vaishakh-sankranti-devotees-showed-obstinacy/">चांडिल

: वैशाख संक्रांति पर आयोजित शिव पूजा में उमड़ी भीड़, भक्तों ने दिखाई हठभक्ति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही