Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कालीमाटी मुख्य सड़क से 25 फरवरी को हटाया जाएगा अतिक्रमण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त के निर्देश पर 25 फरवरी को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा जेएनएसी कार्यालय से लेकर आरडी टाटा गोलचक्कर तक मुख्य सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान अनाधिकृत रूप से कब्जा किए हुए दुकानों, ठेले-खोमचे वालों, अवैध रूप से प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए बोर्ड एवं अन्य प्रकार की अवरोध को हटाने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-caught-with-three-stolen-mobiles-from-tatanagar-station/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन से चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक धराया
कालीमाटी मुख्य सड़क में जाम होने का मुख्य कारण अतिक्रमण कर सड़क के किनारे दो पहिया, चार पहिया वाहनों का भारी मात्रा में पार्किंग करना है. इसके साथ ही अनाधिकृत रूप से प्रचार-प्रसार का बोर्ड लगा दिए जाने से, दुकान के बहार सामान फैला कर रखने एवं प्रतिदिन बढ़ रहे ठेले खोमचे की संख्या भी जाम का कारण बनी हुई है. पिछले दिनों इन्हें स्वयं से हटने के लिए कई बार उड़नदस्ता दल के द्वारा कहा गया. मुख्य सड़क के किनारे भाग को खाली करने की चेतावनी भी दी गई. लेकिन लगातार इसमें इजाफा होने के कारण शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने व जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया गया है. शुक्रवार को इस सम्बन्ध में माइकिंग के माध्यम से जेएनएसी ने क्षेत्र में जानकारी दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही