Search

 
 
 

Jamshedpur : बारीडीह गुरुद्वारा में आठ महीने की ऊहापोह पर विराम, कुलदीप सिंह गिल नये प्रधान

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : श्री गुरु नानक सभा बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नये प्रधान सरदार कुलदीप सिंह गिल बनाए गए हैं. क्षेत्र की संगत ने पिछले कई महीनों से चल रही ऊहापोह की स्थिति को आषाढ़ महीने की संग्रांद में खत्म कर दिया. शुक्रवार को क्षेत्र की 100 से अधिक संगत गुरुद्वारा में जुटी और चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर गिल व प्रधान कुलविंदर सिंह को गुरुद्वारा में बुलाया. कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह अभी ओड़िशा में हैं. संगत के हुक्म से कमलजीत कौर, पूर्व अध्यक्ष सरदार करतार सिंह एवं अन्य पदधारी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-neet-scam-is-another-vyapam-prime-minister-cannot-remain-a-mute-spectator/">कांग्रेस

ने कहा, NEET scam दूसरा व्यापम है…प्रधानमंत्री मूकदर्शक बने नहीं रह सकते…  

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की उपस्थिति में संगत ने लिया फैसला

यहां संगत ने गुरुद्वारा कमेटी में आपसी फूट के कारण पिछले आठ महीने से विकास कार्य नहीं होने का हवाला दिया. संगत की ओर से कहा गया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से बार-बार समाधान का निवेदन किया गया और हर मामले में उनकी ओर हाथ फैलाना पड़ रहा था. ऐसे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की उपस्थिति में नया प्रधान चुनने का फैसला संगत ने लिया. संगत ने यह भी कहा कि वैसे व्यक्ति को प्रधान चुना जाना चाहिए जो पक्ष-विपक्ष की भावना से ऊपर उठ कर संगत को समान रूप से लेकर चले और गुरु घर की मर्यादा आदर्श को बढ़ावा दे. तत्पश्चात बाबा निरंजन सिंह नई कमेटी बनाने की अरदास की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-victim-is-running-around-the-administration-and-police-to-save-himself-from-the-land-mafia/">Jamshedpur:

भू-माफिया से बचाव के लिए प्रशासन व पुलिस के चक्कर काट रहा पीड़ित

कुलविंदर सिंह नए प्रधान को एक सप्ताह में सौंपेंगे पदभार

पिछले कई सालों से विभिन्न कमेटी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे एवं धर्म प्रचार अकाली दल से सम्बन्धित सरदार कुलदीप सिंह गिल के नाम पर नये प्रधान के रूप में प्रस्ताव दिया गया जिसपर सहमति बनी. संगत ने, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल का उद्घोष कर अपनी परवानगी दे दी. बाबा जी ने पुनः नई कमेटी एवं इलाके की संगत पर कृपा करने की अरदास वाहेगुरु से की. नए प्रधान कुलदीप सिंह गिल ने संगत को आश्वस्त किया कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और गुरु घर के रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे. इधर संगत ने एक स्वर में कहा कि पुराने प्रधान कुलविंदर सिंह नए प्रधान को एक सप्ताह में पदभार सौंपेंगे. इस बार संगत का फैसला उन्हें परवान करना होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही