Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा टेक्निकल इंस्टीट्यूट गोलमुरी में मना इंजीनियर्स डे

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया के इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए 15 सितंबर को उनकी जयंती ``इंजीनियर्स डे`` के रूप में मनाई जाती है. इस अवसर पर गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडीटाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को इंजीनियर्स डे मनाया गया. प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप प्राचार्य रमेश राय ने संयुक्त रूप से सर एम विश्वेश्वरैया की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रीता जॉन ने बताया कि भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1860 को कर्नाटक के मैसूर राज्य के मुदेनाहल्ली गांव में हुआ था. स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल होने पर मैसूर के महाराजा ने उन्हें पुणे स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ने के लिए भेजा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/NTTF-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/advertisement-issued-for-the-appointment-of-lab-technician-in-rims-microbiology-department/">रांची

: रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए निकला विज्ञापन
आगे प्राचार्य ने टाटा स्टील के प्रति सर एम विश्वेश्वरैया के योगदान को भी बताया. कार्यक्रम में सभी डिपार्टमेंट के विद्यार्थी मौजूद थे. इस अवसर पर श्रुति चौधरी और यश प्रसाद ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर फर्स्ट प्राइज अदिती चौहान, सेकंड प्राइज हिमांशु शेखर गोपी एवं पूजा भालोटिया को थर्ड प्राइज प्रदान किया गया. कार्यक्रम में संयोजक एन शिवप्रसाद के साथ अनिल कु जावली, पंकज के गुप्ता, हरीश कुमार, दीपक सरकार, अजीत कुमार, मनीष कुमार, नकुल, प्रीति, मनीषा, ज्योति, बीरेंद्र आचार्य समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही