Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल के सभागार में सोमवार को अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया. काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रकृति (नेचर) विषय पर आधारित था. इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल काव्य पाठ, सामूहिक काव्य पाठ, भाषण, कहानी वाचन एवं टेडटॉक के माध्यम से बच्चों ने अपनी वाचन प्रतिभा का परिचय दिया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. निर्णायक की भूमिका में शहर की जानी-मानी शिक्षिकाएं रजनी शर्मा, आनंदिता राय तथा देवश्री बनर्जी उपस्थित थीं. बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा निर्णायकों का दिल जीत लिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rudrabhishek-of-lord-bholenath-was-done-in-maa-tara-temple/">चाईबासा

: मां तारा मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया गया रुद्राभिषेक

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में कामाक्षी वर्मा आई प्रथम

एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कामाक्षी वर्मा, द्वितीय रीमा कार और तृतीय स्थान पर जैनब खान रही वहीं कहानी वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इशानी सिंह, द्वितीय इप्सिता दास और तृतीय अक्षत जबकि भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पियूष राज, द्वितीय आकृति दूबे, तृतीय पी जसवंत और टेडटॉक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्षिता दूबे, द्वितीय वी वानी और तृतीय स्थान पर सुमेधा रहीं. इस अवसर पर डीबीएमएस संस्था के चेयरपर्सन (फाइनेंस) बी. चंद्रशेखर, सचिव अनीता रामकृष्णा, प्रधानाचार्या गुरप्रीत भामरा, उप प्रधानाचार्या सुपर्णा राय एवं एस शीरीन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही