Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में ‘इनहेनसिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाईल्ड-4’ आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के सहयोग से जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में गुरुवार को बालिकाओं के विकास पर आधारित विशेष कार्यक्रम ‘इनहेनसिंग द वैल्यू ऑफ गर्ल चाईल्ड-4’ का आयोजन आज किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सम्पूर्ण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने बालिकाओं के महत्कि चर्चा करते हुए कहा कि आज भी परिवार में बालिकाओं को समान महत्व नहीं दिया जाता, जबकि समाज में वे बराबरी की हकदार हैं. इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/jssc-paper-leak-case-officials-accuse-sit-of-harassing-at-ranchi-ig-residence-write-letter-to-chief-secretary/">JSSC

पेपर लीक मामला : पदाधिकारियों ने रांची आईजी आवास में SIT पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र 
कार्यक्रम में एक लघु फिल्म दिखाई गई, साथ ही चर्चा, प्रश्नोत्तरी एवं फन ऐक्टिविटी के द्वारा बालिकाओं तथा उनके समग्र विकास के महत्व के बारे में सभी को जागरूक किया गया. इससे पूर्व तीन आयोजन 20 जनवरी, 21 जनवरी, तथा 7 फरवरी को हुए थे. इस शृंखला के अंतर्गत कुल 10 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. कार्यक्रम के संयोजक प्रो शोभा मुवाल ने मंच संचालन तथा प्रो सुभाष चंद्र दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही