Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में प्रबुद्ध नागरिकों ने मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : जुगसलाई के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा जुगसलाई गौशाला चौक में श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया. जुगसलाई के लोगों ने एक नया इतिहास रचा जिसमें सभी धर्म के लोगों ने मिलकर श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई. सर्वप्रथम श्री गुरु गोविंद सिंह जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया इसके पश्चात गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर नागरिक संघर्ष समिति के संरक्षक योगी मिश्रा ने गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उन्हें महान देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि हम ऐसे संत सिपाही को भगवान का रूप मानकर उन्हें बारंबार प्रणाम करते हैं. इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित झारखंड गुरुद्वारा एवं केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि धर्म का अर्थ होता है दया, क्षमा और सेवा. जो धारण करने योग्य है वही धर्म है. लोगों को किसी भी कीमत पर धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए और अत्याचार के खिलाफ हमेशा लड़ना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-declare-holiday-on-22nd-january-in-schools-and-colleges/">जमशेदपुर

: स्कूल-कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग

 इतिहास में कोई ऐसा शहीद नहीं : रमाशंकर

रमाशंकर शर्मा ने कहा दुनिया के इतिहास में कोई ऐसा शहीद नहीं है जो श्री गुरु गोविंद सिंह जैसा सर्वंश दानी हो. जिन्होंने पिता गुरु तेग बहादुर जी, माता गुर्जर कौर जी चार साहबजादे बाबा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह ने देश और धर्म के लिए अपनी कुर्बान दी हो. कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर तिवारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन अजय कुमार पांडे द्वारा किया गया. इस विशेष मौके पर रमाशंकर शर्मा, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मोहम्मद सुबेद, बाबू खान, रविंद्र कुमार सिंह, अखिलेश उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, उमाकांत शुक्ला, ज्योति कुमार मिश्रा, संतोष सिन्हा, रणजीत सिंह, किशोर कुमार, शंभू साहू, मुन्ना सिंह, पिंटू सिंह, अमृतपाल सिंह, पिंटू सिंह, दीपक सिंह, मलखान दुबे, संतोष रजक, अमरीक सिंह, रामजी पांडे आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही