Search

जमशेदपुर : शहर के सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन जारी

Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर में स्थित सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के बाद प्रथम मेधा सूची जारी होने के साथ ही यहां के तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन आरंभ हो गया है. बता दें कि यहां के तीन सीएम उत्कृष्ट विद्यालय हैं, जिनमें बर्मामाइंस स्थित बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल, साकची स्थित बालिका प्लस टू हाई स्कूल एवं सुंदरनगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शामिल हैं. मेधा सूची जिले के वेबसाइट jamshedpur.nic.in पर उपलब्ध है, साथ ही सभी विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गयी है. प्रथम मेधा सूची के आधार पर एडमिशन के लिए पांच दिनों का समय दिया गया है, जो अभी चल रहा है. शहर के तीनों सीएम उत्कृष्ट विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा पिछले 30 मई को हुई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-schools-trying-to-escape-citing-summer-vacation-action-will-be-taken/">जमशेदपुर

: गर्मी छुट्टी का हवाला दे कर बचना चाह रहे स्कूल, होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp