Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज मानगो कैम्पस में डीएलएड के लिए नामांकन आरंभ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज (मानगो कैम्पस) में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) वर्तमान सत्र (2023-2025) में छात्र-छात्राओं का नामांकन आरंभ हो गया है. यह जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने दी. उन्होंने बताया कि यह दो सालों का शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स है जिसको पूरा कर लेने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है. यह बात हम सभी जानते हैं कि शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-and-jcm-protest-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में एआईडीएसओ व जेसीएम ने किया धरना-प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि इस कोर्स में वे सभी विद्यार्थी नामांकन करा सकते हैं जिन्होंने कला, विज्ञान तथा वाणिज्य में इंटरमीडिएट पास कर लिया है. सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंक 50 प्रतिशत तथा ओबीसी/एससी/ एसटी के लिए 45 प्रतिशत प्राप्तांक होना अनिवार्य. उम्मीदवार की उनकी उम्र 1 जुलाई 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए. डीएलएड करने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसके बाद विद्यार्थी इग्नू द्वारा बीएड तथा एमएड बहुत ही आसानी के साथ कर सकते हैं. इसके साथ ही वे स्कूली शिक्षण व्यवस्था में किसी भी सतह पर सफल शिक्षक बन सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही