Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-25 के लिए स्नातक में नामांकन 22 जुलाई से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी में सत्र 2022-25 के लिए स्नातक में नामांकन से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है.अधिसूचना के अनुसार बी. ए,बी.एस.सी और बी. कॉम प्रतिषठा एवं समान्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थी 22 जुलाई से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है.सामान्य वर्ग एवं ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 200 रु जबकि एसटी और एससी वर्ग के लिए नामांकन हेतु आवेदन शुल्क 150 रु रखा गया है.प्रथम मेरिट लिस्ट 16 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी.17 से 25 अगस्त तक छात्राएं नामांकन करा सकती है.रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी सूची 27 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी.छात्राएं 28 से 30 अगस्त तक नामांकन करा सकती है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-organized-district-level-subroto-mukherjee-cup-football-competition/">रामगढ़

 : जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
वहीं रिक्त सीटों के विरुद्ध तीसरी सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी.छात्राएं 31 अगस्त से 3 सितंबर तक नामांकन करा सकती है.कोविड के आधार पर ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन क्लास पर विचार किया जाएगा.क्लास 5 सितंबर से प्रारंभ होगी. वीमेंस यूनिवर्सिटी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 2022-25 सत्र में नामांकन नई शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही