Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज व डीबीएमएस में डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज एवं डीबीएमएस में सत्र 2022-24 में डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए कॉलेज की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है. इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर नामांकन लिया जाएगा. इस संबंध में करीम सिटी कॉलेज की डीएलएड की प्रभारी सुचिता भुईंया ने बताया कि डीएलएड में नामांकन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म उपलब्ध है. विद्यार्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र और फॉर्म प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये शुल्क देना होगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-station-in-charge-removed-the-footpath-shopkeepers-got-the-road-jam-free/">आदित्यपुर

: थाना प्रभारी ने फुटपाथी दुकानदारों को हटाया, रोड को कराया जाम मुक्त

विद्यार्थियों को इंटर में 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य

उन्होंने बताया कि डीएलएड में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को किसी भी संकाय में इंटर में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. जिस वर्ष एडमिशन लेना है उस वर्ष जुलाई माह तक विद्यार्थी की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए.  करीम सिटी कॉलेज में डीएलएड में कुल 50 सीट है. वहीं, डीबीएमएस में कुल 100 सीटें है. 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए यह दो वर्षों का बहुत ही लाभकारी कोर्स है. एसटी-एससी कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए इसमें 45 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-a-dilapidated-culvert-on-chanderpur-nh-49-can-cause-a-major-accident/">बहरागोड़ा

: बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है चंदरपुर-एनएच-49 पर जर्जर पुलिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही