Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्कृष्ट विद्यालयों में 27 अप्रैल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, आवेदन 7 मई तक

Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालयों) में इंट्री लेवल कक्षा-01 में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नामांकन को लेकर दिशा निर्देश स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी कर दिया है. साथ ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 27 अप्रैल को विज्ञापन जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आवेदन फार्म भऱने की अंतिम तिथि 7 मई निर्धारित की गयी है. विभागीय निर्देश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बाल-वाटिका (5 वर्ष आयु) तथा कक्षा -1 (6 आयु) में नामांकन की प्रक्रिया को लेकर संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा विद्यालयवार आकलन कर राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराई जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-breaking-eds-raid-at-builder-shyam-singh-in-jugsalai-and-ravi-singh-bhatia-in-bishtupur/">जमशेदपुर

ब्रेकिंग : जुगसलाई में बिल्डर श्याम सिंह व बिष्टुपुर में रवि सिंह भाटिया के घर व ऑफिस में ईडी की रेड
राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा सभी जिलों के उत्कृष्ट विद्यालयों के संदर्भ में विद्यालयवार सीटों की विवरणी उपलब्ध कराई जायेगी. बाल वाटिका एवं कक्षा 1 में 40-40 बच्चों का नामांकन लिया जायेगा. विज्ञापन के साथ विद्यालयवार रिक्ति समाचार पत्रों में विद्यालयों के नाम एवं उपलब्ध सीटों की संख्या के साथ प्रकाशित की जाएगी. संबंधित विद्यालय की ओर से सूचना पट, जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी डिसप्ले के लिए नोटिस लगाया जायेगा. जिस जिले में उत्कृष्ट विद्यालय है, वहीं के बच्चे संबंधित स्कूल में नामांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे. विदित हो कि राज्य में कुल 80 उत्कृष्ट विद्यालय हैं, जिनमें इस एसओपी के तहत नामांकन होगा. इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन">https://lagatar.in/operation-kaveri-530-indians-rescued-from-african-country-sudan-so-far/">ऑपरेशन

कावेरी : अफ्रीकी देश सूडान से अब तक 530 भारतीय Rescue किये गये
नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की औपबंधिक सूची 12 मई को प्रकाशित की जाएगी. इस पर अभिभावक 14 मई तक आपत्ति दर्ज करा उसका निराकरण करा सकेंगे. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी उपलब्ध सीटों चयन के लिए निर्धारित प्राथमिकता तथा अभिभावकों द्वारा दिये गये विद्यालय के ऑप्शन को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकरी द्वारा चयनित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शामिल करते हुए गठित कमेटि के साथ मिलकर तैयार की जाएगी. नामांकन के लिए विद्यालयवार प्रथम सूची का प्रकाशन दिनांक 15 मई तक किया जाएगा. सीट रिक्त रहने पर द्वितीय सूची का प्रकाशन होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही