Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कॉलेजों में स्नातक में नामांकन की रफ्तार धीमी, आगे बढ़ाई गई तिथि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में इस वर्ष स्नातक में नामांकन की रफ्तार थोड़ी धीमी है. अब तक सीमित मात्रा में ही कॉलेजों में विद्यार्थियों का नामांकन हो पाया है. जबकि इस वर्ष नामांकन के लिए पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ है. कुल प्राप्त आवेदनों में लगभग 30 हजार आवेदन वैध पाए गए हैं. लेकिन नामांकन की रफ्तार धीमी होने के कारण नामांकन की तिथि में बदलाव किया गया है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-union-minister-garlanded-the-statue-of-martyr-turam-biruli/">चाईबासा

: केंद्रीय मंत्री ने शहीद तुराम बिरूली की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

प्रथम मेधा सूची में प्रकाशित विद्यार्थियों की नामांकन तिथि की गई 12 सितंबर

कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रथम मेधा सूची में प्रकाशित विद्यार्थियों की नामांकन तिथि 12 सितंबर तक कर दिया गया है. वहीं, दूसरी मेधा सूची जारी करने की तिथि में बदलाव किया गया है. दूसरी मेधा सूची अब 13 सितंबर को जारी की जाएगी. विद्यार्थी 19 सितंबर तक नामांकन करा सकते हैं. इसी प्रकार तीसरी सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी. छात्र 23 सितंबर तक नामांकन करा सकते हैं. नामांकन की तिथि में किए गए बदलाव को देखते हुए अब नए सत्र की शुरुआत 24 सितंबर से की जाएगी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-water-supply-in-the-city-after-14-hours-due-to-failure-of-insulator/">चाईबासा

: इंसुलेटर खराब होने से 14 घंटे बाद शहर में हुई जलापूर्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही