Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोकहित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें : प्रतीम बनर्जी

 
  • रोटरी इंटरनेशनल की नई शाखा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन का हुआ उद्घाटन
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : रोटरी इंटरनेशनल की जमशेदपुर शहर में एक नई शाखा "रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ग्रीन" की शुरुआत की गई है. इसके विधिवत प्री-इंडक्शन कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को साकची स्थित एक होटल में की गई. उद्घाटन रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन प्रतीम बनर्जी ने किया. बनर्जी ने रोटरी ग्रीन के चार्टर सदस्यों सहित कार्यक्रम में उपस्थित जनसेवियों को रोटरी के क्रियाकलापों व समाज हित में किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने सभी से लोकहित में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : बेगूसराय">https://lagatar.in/criminals-are-fearless-in-begusarai-they-shot-and-injured-a-labourer-early-in-the-morning/">बेगूसराय

में अपराधी बेखौफ, सुबह-सुबह मजदूर को गोली मारकर किया घायल
उन्होंने प्री-इंडक्शन कार्यक्रम को रोटरी ग्रीन की मार्गदर्शिका रोटेरियन कुसुम ठाकुर ने नए चार्टर सदस्यों का स्वागत करते हुए पोलियो के क्षेत्र में रोटरी द्वारा की गई उल्लेखनीय भूमिका पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में रोटरी ग्रीन की नई अध्यक्ष अनन्या दत्ता, सचिव ममता मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ. एकता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नानक सिंह सग्गु, डॉ. केके लाल, एकता सतीजा, कल्पना, नीलम जायसवाल, प्रदीप मिश्रा सहित रोटरी ग्रीन के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही