Jamshedpur (Anand Mishra) : शहर में स्थित तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2023-24 में दाखिले के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा शहर में स्थित चार केंद्रों पर हुई, जिसमें कुल 2029 में से 1638 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 391 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सभी चार केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय से संचालित हुई. इन केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त रही. परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक उपरकरण मोबाइल, कैलकुलेटर, घड़ी आदि लेकर जाने की मनाही थी. परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई. परीक्षा के सुसंचालन के लिए चारों केंद्रों पर कुल 80 वीक्षक (इनविजिलेटर) प्रतिनियुक्त किये गये थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/nomination-process-started-for-training-in-jharkhand-silk-technical-development-institute/">झारखंड
रेशम तकनीकी विकास संस्थान में प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JEPC-1A.jpg"
alt="" width="600" height="346" />
: मानगो में लोडेड देसी पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JEPC-3A.jpg"
alt="" width="600" height="346" />
रेशम तकनीकी विकास संस्थान में प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू
alt="" width="600" height="346" />
परीक्षा के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
परीक्षा के बाद ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन आरंभ कर दिया गया. इसके लिए परीक्षा केंद्रों को ही मूल्यांकन केंद्र बनाया गया. मूल्यांकन के लिए 09 मुख्य परीक्षक (एग्जामिनर) और 110 परीक्षक प्रतिनियुक्त किये गये थे. उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पश्चात उसे वज्रगृह में सुरक्षित रख दिया जायेगा. उपायुक्त के निर्देश पर आगामी दिनों में जल्द ही परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जायेगी. तत्पश्चात तीनों उत्कृष्ट विद्यालयों में विभिन्न कक्षाओं में नामांकन आरंभ होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-arrested-with-loaded-country-made-pistol-in-mango-search-for-fourth/">जमशेदपुर: मानगो में लोडेड देसी पिस्टल के साथ तीन गिरफ्तार, चौथे की तलाश
alt="" width="600" height="346" />
Leave a Comment