Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में एंटरप्रेन्यूरशिप डेवलपमेंट सेल , स्टार्टअप स्क्वाड का उद्घाटन गुरुवार को

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में गुरुवार को एंटरप्रेन्यूरशिप डेवलपमेंट सेल , स्टार्टअप स्क्वाड की शुरुआत हो रही है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि उद्यमिता विकास के क्षेत्र में विशिष्ट ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की जा रही है. दुनिया भर में नौकरियों (सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों) की कमी के कारण बेरोजगारी की समस्या और मानव संसाधनों के उचित उपयोग की कमी को देखते हुए; यह प्रकोष्ठ प्रतिभाशाली युवाओं को उद्यमशीलता के कार्यों के लिए चिन्हित करने का प्रयास करेगा. इस अवसर पर अतिथि वक्ता के रूप में वैभव क्राफ्ट एंड क्रिएशंस के संस्थापक अमर नाथ सिंह, तोवासो के संस्थापक सौरभ कुमार, हर्बिनो के फाउंडर एंड सीईओ अंकित प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे.  इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/government-of-loot-and-corruption-in-jharkhand-raghuvar-das/">झारखंड

में लूट व भ्रष्टाचार में लिप्त है सरकार : रघुवर दास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही