Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जीआइआइटी कॉलेज में उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जीआइआइटी प्रोफेशनल कॉलेज और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया. जीआइआइटी में ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों के बीच स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय समिति के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस महोत्सव में हम सभी की विशेष जिम्मेदारी बनती है की हम देश को स्वावलंबन की ओर कैसे ले जाएं. हमारा देश दुनिया का सबसे युवा देश कहलाता है. ऐसे में इसके विकास में अग्रणी भूमिका आज के युवा की है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-alok-priyadarshi-a-resident-of-pathak-mohalla-went-missing-police-engaged-in-search/">गढ़वा

: पाठक मुहल्ला निवासी आलोक प्रियदर्शी हुए लापता, तलाश में जुटी पुलिस

युवाओं को मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत

आज के युग में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आ कर अपने मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना होगा. उन्हें जॉब लेने वाला बनने के बजाय जॉब देने वाला बनने की कोशिश करनी होगी. आप यदि नौकरी करते है तो आप केवल अपना एवं अपने परिवार का पेट पालते हैं. लेकिन यदि आप स्वरोजगार करते हैं तो आप दूसरों को भी रोजगार करने का अवसर प्रदान करते है. वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश ने स्वरोजगार के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति भी हमे ऐसी बनानी होगी. जिससे युवा वर्ग कुछ अपना व्यवसाय का भी ऑप्शन अपने दिमाग में रखे. स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्वी सिंहभूम समिति के समन्वयक पंकज सिंह ने मंच संचालन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही