Search

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्विविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : नेताजी सुभाष विश्विविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विश्विविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा आम, अमरूद, अनार, नींबू, पीपल, केला, नीम, विभिन्न किस्म के फूलों के पौधे शिक्षकों और छात्रों द्वारा लगाए गए. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा, प्रति कुलपति डॉ. आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र कुमार, बीएड के प्राचार्य, डॉ. ज्योति प्रकाश और नर्सिंग विभाग के सभी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में हुई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vishal-gop-sentenced-to-2-years-in-check-bounce-case/">चाईबासा

: चेक बाउंस मामले में विशाल गोप को 2 साल की सजा

सफाई कर्मचारी व माली को किया गया सम्मानित

इस दौरान पेड़ों की विधिवत पूजा भी की गई और विश्विविद्यालय परिसर को साफ रखने वाले सारे कर्मचारियों और मालियों को माला पहना कर और मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया. इस अभियान में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के प्रोफेसर ने अपनी सहभागिता दिखाई. मौके पर वहां छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विजयकांत पांडे, डॉ. एसआर खान, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह और नर्सिंग के सारे शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp