Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया पर्यावरण दिवस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार को एनएसएस इकाई की ओर से पर्यावरण दिवस मनाया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएफओ ममता प्रियदर्शी मौजूद रही. इस दौरान कॉलेज के छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. वहीं नाटक के माध्यम से सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया. मौके पर डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-workshop-on-save-daughter-educate-daughter-organized/">घाटशिला

: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला आयोजित

इको क्लब का गठन किया जाएगा

इस साल इसका थीम "से नो टू प्लास्टिक" है. इसको लेकर आज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मिशन लाइफ के तहत संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि मिशन लाइफ में सात बातें बताई गई है सेव एनर्जी, सेव वाटर, रिडयुज वेस्ट, रिडयुज ई वेस्ट, एडाप्ट हेल्दी लाइफस्टाईल और एडाप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम के बारे में बताया गया है. कार्यक्रम में इन्हीं सब बातों के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा. सबसे मूल मुद्दा है कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना होगा. इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. उन्होंने कहा कि कैंपस में इको क्लब का गठन किया जाएगा. जिसके माध्यम से और ज्यादा पेड़ लगा सके और स्टूडेंट के बीच नर्सरी डेवलपमेंट के बारे में भी बताया जा सके. इसे भी पढ़ें :UPSC">https://lagatar.in/bihars-dignity-got-second-place-in-upsc-topper-created-history/">UPSC

टॉपर में बिहार की गरिमा को मिला दूसरा स्थान, रचा इतिहास

प्लास्टिक फ्री जोन है कॉलेज कैंपस

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्रिंसिपल एसपी महालिक ने बताया कि यह कार्यक्रम एनएसएस ईकाई की ओर से आयोजित किया गया था. कॉलेज कैंपस में एक अनोखी पहल की गई है जिसके तहत हर माह की एक तारीख को कॉलेज में कोई भी वाहन लेकर नहीं आता है. इक दौरान छात्र से लेकर शिक्षक तक बिना वाहन के कॉलेज कैंपस में आते है. कॉलेज कैंपस को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया गया है. सभी पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कॉमर्स के डीन यूके मिश्रा, सीनियर प्रोफेसर एके महापात्रा, प्रोग्राम ऑफिसर आलोक कुमार चौबे, सुरभी सिन्हा के अलावा कॉलेज के छात्र मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-netaji-subhash-university-started-plantation-drive/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने चलाया पौधरोपण अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही