Search

 
 
 

जमशेदपुर : शिक्षा निकेतन स्कूल में एस्पेरंजा इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : शिक्षा निकेतन स्कूल के तत्वावधान में विद्यालय परिसर मेंं शुक्रवार को एस्पेरंजा इंटर स्कूल कला संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर, टाटा मोटर्स जीएम फाइनेंस शांतो अइयू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गण उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया. यह प्रतियोगिता कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mufti-salman-azhari-coming-to-attend-dayare-habib-conference/">जमशेदपुर

: दयारे हबीब कान्फ्रेंस में शिरकत करने आ रहे मुफ्ती सलमान अजहरी

प्रतियोगिता में 13 स्कूल को 224 बच्चे हुए शामिल

इस प्रतियोगिता में शहर के 13 स्कूलों के 224 बच्चों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बुक कवर मेकिंग, वॉल पेंटिंग, पेपर क्विलिंग, एड मैड सो, फोटोग्राफी, मॉडल मेकिंग, गीत-संगीत, रंगोली, पीपीटी प्रस्तुति जैसी कई प्रतियोगिता हुईं. प्रतियोगिता में विद्या भारती चिन्मया विद्यालय स्कूल को विजेता तथा लिटिल फ्लावर स्कूल, टेल्को को उपविजेता घोषित किया गया. विजेताओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्या एवं उप-प्राचार्या ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही