Search

जमशेदपुर : कौमी एकता सप्ताह के दूसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा कौमी एकता सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को निबंध लेखन, कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अंग्रेजी एवं हिंदी में राष्ट्रीय एकता एवं शांति के विषय पर अपने निबंध लिखें. निबंध प्रतियोगिता में अंग्रेजी के विषय में डॉक्टर वसुंधरा राय एवं हिंदी में फिरोज आलम निर्णायक के रूप में उपस्थित थे. कविता प्रतियोगिता का विषय राष्ट्रीय एकता रखा गया था. इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी स्वरचित कविताओं को बड़े ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग की शिक्षिका संध्या सिन्हा उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-ajsu-demonstrated-at-the-block-office-regarding-drinking-water-problem/">बहरागोड़ा

 : पेयजल समस्या को लेकर आजसू ने ब्लॉक ऑफिस पर किया प्रदर्शन
इसके बाद विवाद प्रतियोगिता का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें डॉ फिरोज आलम एवं सफीउल्लाह अंसारी ने निर्णायक की भूमिका अदा की. अंत में सभी प्रतियोगिता के निर्णायकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, एवं एनएसएस इकाई के सभी स्वयंसेवकों का भरपूर योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp