Search

 
 
 

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना में किन्नरों ने किया हंगामा, तोड़फोड़

 
  • पुलिसकर्मियों से उलझकर हथियार छीनने की कोशिश की
  • पिटाई से कई किन्नर भी जख्मी, एसएसपी से शिकायत
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास गुरुवार के देर रात किन्नरों को अश्लील हरकत करते देख थाना की गश्ती गाड़ी में सवार अधिकारियों ने रोकने का प्रयास किया. इस दौरान किन्नरों का ग्रुप पुलिसकर्मियों से उलझ गया. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को वहां से भगाया. इस घटना के बाद शुक्रवार की रात 15 से 20 की संख्या में किन्नर बागबेड़ा थाना पहुंच गए तथा वहां तोड़फोड़ करने लगे. इस दौरान किन्नरों ने थाना प्रभारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. बताया जा रहा है कि थाना प्रांगण में पहुंचकर किन्नर समाज के लोगों ने थाना की बोलेरो का शीशा और गमला को भी तोड़ दिया. बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि सभी किन्नर नशे में थे. इस दौरान किन्नरों ने गार्ड रूम में घुसकर हथियार छीनने का प्रयास किया. जहां कांस्टेबल तेजू राम ने किन्नरों को रोकने का प्रयास किया. किन्नरों नें कांस्टेबल से भी मारपीट की. मारपीट के दौरान कांस्टेबल चोट लगने से जख्मी हो गया. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-one-driver-serious-in-collision-between-two-trucks/">Chandil

: दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक गंभीर

एसएसपी ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन

[caption id="attachment_927386" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Kinner-Pitai.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पुलिस की पिटाई से जख्मी किन्नर.[/caption] दूसरी ओर इस मामले को लेकर शनिवार को किन्नरों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचा. उन्होंने आरोप लगाया कि थाना में उनके साथ मारपीट की गई. किन्नर शिल्पी सिंह ने कहा कि उन्हें पहले थाना बुलाया गया था. रात 10 बजे किन्नर थाना पहुंचे तो वहां पर भद्दी-भद्दी गालियां व जानवरों जैसा सलूक किया गया. विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की गयी. शिल्पी सिंह ने कहा कि हमलोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. जिसके कारण सोनू किन्नर के सिर में गंभीर चोट आयी. वही शिल्पी सिंह को भी गंभीर चोट आई है. पूरी बात सुनने के बाद एसएसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच कराके दोषी पर कार्रवाई करेंगे. एसएसपी ने पत्रकारों को बताया क़ि इस मामले में वरीय अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-change-resolution-of-jbkss-on-mahasabha-9/">Chandil

: जेबीकेएसएस का बदलाव संकल्प महासभा 9 को

थाना घेराव की दी धमकी

पिटाई से जख्मी किन्नरों ने पुलिस पर अमानवीय तरीके से मारपीट करने का आरोप लगाया. कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे शहर के किन्नर बागबेड़ा थाना का घेराव करेंगे. उन्हें न्याय नहीं मिलने पर वे आत्मदाह तक कर सकते हैं. जिसकी जवाबदेही पुलिस-प्रशासन की होगी. कई किन्नरों ने पुलिस की पिटाई के जख्म भी दिखाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही