Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सात वर्षों बाद भी टाटा मोटर्स के कर्मचारी के आश्रित को नहीं मिली नौकरी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : विगत सात वर्षों से अनुकंपा पर नौकरी की गुहार लगा रहे सुंदरनगर थानान्तर्गत हितकू निवासी दीपू सिंह की मदद को झारखंड मजदूर यूनियन आगे आया है. यूनियन की पहल पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवीनंद्र नाथ महतो ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को एक पत्र भेजकर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है. विस अध्यक्ष का पत्र शनिवार को झारखंड मजदूर यूनियन ने प्लांट हेड को सौंप दिया. दीपू सिंह के पिता एसके सिंह की वर्ष 2015 में टाटा मोटर्स में काम के दौरान निधन हो गया था. इस घटना के बाद प्रबंधन की ओर से दीपू सिंह को तीन माह में नौकरी पर बहाल करने का लिखित आश्वासन दिया गया. लेकिन सात वर्षों बाद भी दीपू सिंह नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है. विधानसभा अध्यक्ष के अनुशंसा पत्र से उसमें नौकरी की आस जगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-the-house-of-a-female-employee-of-the-civil-court-the-thieves-fled-leaving-the-sword-after-the-attack/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की महिला कर्मचारी के घर में चोरी, हल्ला होने पर तलवार छोड़कर भागे चोर

नाम बड़े और दर्शन छोटे- राजेश सामंत

झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत ने बताया कि टाटा ग्रूप अपनी नीति एवं सिद्धांतों पर चलने वाली कंपनी के रुप में जानी जाती है. लेकिन दीपू सिंह के मामले में कंपनी का “नाम बड़े और दर्शन छोटे” वाली कहावत चरिताथ हो रही हैं. एक आदिवासी (भूमिज) युवक को विगत सात वर्षों से उसके कानूनी हक के लिए टाल मटोल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष के अनुशंसा पत्र के आधार पर अगर टाटा मोटर्स कंपनी के द्वारा जल्द ही कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है को झारखंड मजदूर यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी. जरूरत पड़ी तो हितकू गांव के लोगों के साथ झारखंड मजदूर यूनियन कंपनी का गेट जाम करेगी. साथ ही प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manoj-tiwari-and-lakhbir-singh-lakha-will-come-in-the-evening-of-har-har-mahadev-sangh-on-august-8/">जमशेदपुर

: 8 अगस्त को हर-हर महादेव संघ के भजन संध्या में आएंगे मनोज तिवारी व लखबीर सिंह लक्खा

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग थे शामिल

आंदोलनकारी सह झामुमो नेता जेना जामुदा, झारखंड मजदूर यूनियन के केद्रीय सदस्य भूपति सरदार, जिला उपाध्यक्ष अमित दास, छोटे सरदार, मैक्स, सुबोध मुण्डा, राजेश मुण्डा, प्रकाश सिंह, राहुल मुंडा, इंद्रजीत दास, आकाश मुखी, राजू मुंडा, विजय सिंह, प्रशांत सिंह सरदार, हरप्रीत सिंह आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cash-and-mobile-theft-from-three-houses-of-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची के तीन घरों से नकदी व मोबाइल की चोरी
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही