Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरकार के आदेश के बाद भी वीमेंस कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों की समस्या जस की तस

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : अंगीभूत डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने संबंधी सरकार के आदेश के बाद भी जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों को राहत नहीं मिली है. हालांकि उन्होंने रविवार को मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर कॉलेज में नामांकन को लेकर गुहार लगाई, जिसके बाद श्री गुप्ता ने कॉलेज की कुलपति से बात कर जल्द नामांकन प्रारंभ होने का आश्वासन दिया है. बावजूद कॉलेज मैं जब तक कॉलेज में नामांकन आरंभ नहीं होता है, तब तक शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की चिंता बनी हुई है. क्योंकि अभी उन्हें नौकरी जाने का भय सता रहा है. वजह यह है कि कॉलेज के अपग्रेडेशन के बाद यूनिवर्सिटी में इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है. इस कारण यहां के शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षकेतर कर्मचारी खासे से परेशान हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG_20230702_142754.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-railway-worker-sk-pillay-who-attempted-self-immolation-died-in-tmh/">जमशेदपुर

: आत्मदाह का प्रयास करने वाले रेलकर्मी एसके पिल्ले ने टीएमएच में तोड़ा दम
 

35 शिक्षक और 10 शिक्षकेतर कर्मचारी

कॉलेज में वर्तमान में 35 शिक्षक अरदास शिक्षकेतर कर्मचारी हैं. यदि यहां इंटरमीडिएट प्रभाग में नामांकन आरंभ नहीं होता है, तो इन शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों की नौकरी खत्म हो जाएगी. इतना ही नहीं कॉलेज की इंटरमीडिएट की करीब डेढ़ हजार सीटों पर नामांकन नहीं हो सकेगा. इसमें साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकाय की सीटें शामिल है. इसे भी पढ़ें : साइबर">https://lagatar.in/cyber-criminals-created-fake-facebook-account-mp-sanjay-seth-asking-for-money/">साइबर

अपराधियों ने बनाया सांसद संजय सेठ का बनाया फेक फेसबुक एकाउंट, मांग रहे पैसे

मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया आश्वस्त

कॉलेज में इंटरमीडिएट में एडमिशन आरंभ नहीं होने चिंतित शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने रविवार को मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. राज्य के डिग्री कॉलेजों में फिलहाल इंटरमीडिएट की पढ़ाई जारी रखने के फैसले पर खुशी जताते हुए उन्होंने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया. जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज मैं इंटरमीडिएट में एडमिशन नहीं होने की समस्या से अवगत कराया. इस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने दूरभाष पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता से बात की. शिक्षक शिक्षिकाओं ने बताया कि कुलपति ने श्री गुप्ता को जल्द ही इंटरमीडिएट प्रभाग में एडमिशन शुरू करने का भरोसा दिलाया है. अब शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों को यहां एडमिशन प्रक्रिया आरंभ होने का इंतजार है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही