Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर में बिना डिग्री वाले डॉक्टर भी क्लीनिक में कर रहे प्रैक्टिस

 
Jamshedpur (Raj laxmi) : शहर में बढ़ते झोलाछाप डॉक्टरों की संख्या पर आईएमए ने चिंता जताई है. साकची स्थित आईएमए के कार्यालय में रविवार प्रेस वार्ता में सचिव सौरभ चौधरी ने बताया कि शहर में बिना डिग्री के भी कई डॉक्टर क्लीनिक में प्रैक्टिस कर रहे हैं. इसका परिणाम मरीजों के इलाज पर हो रहा है. फिर मरीज अंतिम स्टेज में बड़े अस्पतालों में इलाज करवाने आते हैं. इस कारण मरीजों की मौत हो रही है और परिजन अस्पताल में हंगामा करते हैं, जबकि मौत की वजह डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं बल्कि उनके द्वारा पहले से इलाज कराए जा रहे झोलाछाप डॉक्टर हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-two-arrested-for-battery-theft-from-407-from-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में 407 से बैट्री चोरी में दो गिरफ्तार

मानगो में फर्जी डॉक्टरों का बोलबाला

फर्जी डॉक्टरों की लिस्ट आईएमए ने प्रेसवार्ता में पेश की. आईएमए के सचिव ने बताया गया कि कुछ समय पहले तक किसी अस्पताल में एक वार्ड गर्ल थी, अब वह मानगो के किसी क्लीनिक में डॉक्टर बन मरीजों का इलाज कर रही है. इसी तरह किसी क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करने वाला शख्स भी आज डॉक्टर बनकर मानगो के ही किसी क्लीनिक में प्रैक्टिस कर रहा है. इसी तरह कई फर्जी डॉक्टर जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री नहीं है, लेकिन वे खुद को उस फील्ड का एक्सपर्ट बता कर मरीजों का गलत इलाज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-concern-expressed-over-neglect-of-department-in-teachers-union-meeting/">साहिबगंज

: शिक्षक संघ की बैठक में विभाग की अनदेखी पर ज़ाहिर की गई चिंता

सोमवार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेगा आईएमए

मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को आईएमए के सदस्य उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. साथ ही इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे. प्रेस वार्ता में बताया गया कि आईएमए के तहत मरीज सही डॉक्टर्स की पहचान जल्द कर सकेंगे. आने वाले समय में शहर के तमाम डॉक्टर से प्रिस्क्रिप्शन में आईएमए का वर्णन मिलेगा, जिससे मरीज आसानी से समझ पाएंगे कि यह डिग्रीधारी डॉक्टर है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही