Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रतिवर्ष अब तक तैयार हो जाता था 20 सड़कों का डीपीआर

Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पूर्वी सिंहभूम सड़कों के निर्माण में इस साल अपने पड़ोसी जिलों से पिछड़ गया है. यहां अब तक एक भी नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है. वहीं, पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां में 18 सड़कों का डीपीआर बनकर तैयार हो गया है. पूर्वी सिंहभूम में इस साल लगता है कि एक भी सड़क नहीं बन पाएगी. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों का कहना है कि रांची में विभाग के हेडक्वार्टर से उन सभी जिलों को सड़क निर्माण के लिए फंड का आवंटन हो चुका है, जिन जिलों से सड़कों का प्रस्ताव गया था. पूर्वी सिंहभूम को अब इस साल नई सड़कें बनाने का फंड लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-youth-congress-assembly-speaker-demanded-investigation-of-nap-schemes/">चाकुलिया

: युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने की नप योजनाओं की जांच की मांग

ईई नहीं होने का खामियाजा भुगत रहा जिला

पूर्वी सिंहभूम में अब तक कार्यपालक अभियंता (ईई) की तैनाती नहीं हो पाई है. इस वजह से यहां जिले की आधारभूत संरचना सड़कों का निर्माण व मरम्मत का काम लगभग ठप है. सरकार ने सरायकेला के कार्यपालक अभियंता को यहां सिर्फ कर्मचारियों का वेतन जारी करने के लिए कार्यभार दिया है. सड़कों पर प्रस्ताव तैयार करने का अधिकार उनको नहीं दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-internal-examination-of-hindi-department-of-kolhan-university-from-july-4/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के हिंदी विभाग की इंटरनल परीक्षा चार जुलाई से

कई पुराने कामों में भी है रोड़ा

जिले में सड़कों के चल रहे तकरीबन आठ काम भी बाधित हैं. किसी योजना में फंड की कमी है तो किसी योजना में कार्यपालक अभियंता के हस्ताक्षर होने हैं. कई मामलों में भू अर्जन विभाग की सुस्ती के चलते काम धीमा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही