Search

 
 
 

जमशेदपुर : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम की जांच शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निवार्चन आयोग भारत सरकार के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवी पैट की प्राथमिक स्तरीय जांच मंगलवार को शुरू की गई है. जमशेदपुर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थिति ईवीएम वेयर हाउस में प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू की गई, मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. उप विकास आयुक्त मनीष कुमार ने एफएलसी के पहले दिन किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया एवं मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. इस संबंध में उप विकास आयुक्त ने बताया कि 15 अगस्त तक एफएलसी पूरा कर लिया जाएगा. तकनीकी जांच के लिए इसीआईएल कंपनी के इंजीनियर्स की टीम आई है. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-farewell-given-to-retired-anm-in-community-health-center-premises/">मझगांव

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सेवानिवृत एएनएम को दी गई विदाई

सीसीटीवी से की जा रही है वेयरहाउस की निगरानी

ईवीएम को चुनाव तक वेयर हाउस में सुरक्षित रखा जाएगा. ईवीएम, बीयू, सीयू, वीवी पैट के जांच करने का काम पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ किया जा रहा है. वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि ईवीएम के एफएलसी कार्य को लेकर जांच स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जांच केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की मनाही है. साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अग्निशामन की व्यवस्था, एफएलसी कार्य की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. जांच के बाद ही प्रत्येक व्यक्ति को अंदर जाने दिया जा रहा. वहीं पूरे एफएलसी कार्य की सघन निगरानी के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में लाइव वेबकास्टिंग भी की जा रही है. इस दौरान एफएलसी पर्यवेक्षक दीपू कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही