Search

 
 
 

Jamshedpur : गोलमुरी में होटल के कमरे में मृत पाया गया पूर्व सैनिक

 
  • 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद प्राइवेट सिक्युरिटी में करता था काम
  • शराब की लत के कारण परिजनों से अक्सर होता था विवाद
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सीतारामडेरा थानान्तर्गत भुइयांडीह रोड नंबर 4 निवासी पूर्व सैनिक सुजय कुमार पांडेय का शव गोलमुरी के शिवा होटल में पाया गया. कुछ दिन पहले सुजय कुमार पांडेय अपने पिता से काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कहकर घर से निकला था. तब से उसका घर में कोई फोन नहीं आया. गुरुवार को इस घटना की जानकारी गोलमुरी पुलिस को होने के बाद उसने फोन नंबर के आधार पर सुजय के पिता सुदर्शन पांडेय को घटना से अवगत कराया. उसके पिता होटल पहुंचे. वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम कॉलेज भेजा गया. सुदर्शन पांडेय टाटा स्टील में इलेक्ट्रिकल्स डिपार्टमेंट में कार्यरत थे. सेवानिवृत्त होने के बाद उनका अधिकांश समय घर पर ही गुजरता है. सुजय पांडेय कब घर आता है, कहां जाता है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं रहती है. उन्होंने बताया कि 2018 में सेवानिवृत्त होने के बाद सुजय कुमार पांडेय जी4एस प्राइवेट सिक्योरिटी में ट्रेनिंग ऑफिसर के पद पर काम करता था. इसे भी पढ़ें : Jadugoda:">https://lagatar.in/jadugoda-due-to-political-conspiracy-tribals-are-still-deprived-of-basic-facilities-babu-lal-soren/">Jadugoda:

राजनीतिक षड्यंत्र की वजह से आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित – बाबू लाल सोरेन

पूर्व सैनिकों से साझा किया दर्द

घटना की जानकारी होने के बाद पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव और भोला कालिंदी भुइयांडीह स्थित सुदर्शन पांडेय के आवास पर उनसे मिलने गए. इस दौरान सुदर्शन पांडेय ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं. सुजय कुमार पांडेय बड़ा बेटा था, जबकि छोटा बेटा बेंगलुरू में इंजीनियर है. सुजय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अत्यधिक शराब का सेवन करने लगा. इसके चलते घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था. उसके नशा करने से उसकी मां दुखी रहती थी. उसी गम में 2022 में हार्ट अटैक से मां का निधन हो गया. पिता अकेले घर में रहते हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-autorickshaw-stolen-from-outside-house-in-mango/">Jamshedpur

: मानगो में घर के बाहर से ऑटोरिक्शा की चोरी

अपनी मर्जी से की थी शादी

पूर्व सैनिकों ने बताया कि सुजय कुमार पांडेय 2003 में सेना में बहाल हुआ था. कुछ वर्ष नौकरी के बाद उसने एक युवती से प्रेम विवाह किया, लेकिन वह संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया. इसके कारण दोनों में अलगाव हो गया. तब से सुजय अकेले ही रहता था. घटना से कुछ दिन पहले उसने अपने पिता से किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने की बात कही थी. जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुजय के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. इससे संभावना है कि या तो अत्यधिक शराब के नशे में वह स्वयं गिरकर जख्मी हो गया हो, अथवा किसी ने शराब पीने के दौरान विवाद होने पर उसके साथ मारपीट की हो. परिजनों ने पुलिस से सच्चाई का पता लगाने का आग्रह किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही