Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के होली मिलन समारोह में होली गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह रविवार को सिदगोड़ा स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल में मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह उपस्थित रहे. संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया. इस समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई. कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रहीं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-baba-shyams-head-remained-in-the-house-of-garg-family-for-96-hours/">हजारीबाग

: गर्ग परिवार के घर में 96 घंटे विराजमान रहा बाबा श्याम का शीश

होली की गीतों पर झूमे पूर्व सैनिक

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की पूजन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ मातृशक्ति की भी सहभागिता रही. जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा संगठन गीत गाया गया. सर्वप्रथम संगठन के संस्थापक वरुण द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया. विशेषकर उमेश सिंह के द्वारा गाये गीतों ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उमेश शर्मा, प्रकाश पूरी ने गीत प्रस्तुत किए. मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. मातृ शक्ति की अध्यक्ष मंजुला ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृशक्ति की सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-distributed-clothes-among-villagers-on-mage-festival/">चाईबासा

: मागे पर्व पर मुखिया ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र वितरण किया

समारोह में ये लोग हुए शामिल

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं. सेना के प्रमुख दिवसों के अलावा पर्व-त्योहार भी परिषद द्वारा मनाया जाता है. इस अवसर पर वेद प्रकाश, संतोष कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, अमरदीप समद, अवधेश कुमार, बिनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह, विजय कुमार, अमरेंद्र कुमार, रमेश सिंह, उमेश शर्मा, कुंदन सिंह, अशोक कुमार, दीपक शर्मा, धनंजय निर्दोष, गौतम लालजी, निखिल, आमोद, गौतम, संतोष मिश्रा, बिनेश प्रसाद, मृत्युंजय, पंकज शर्मा, संजय, बिरजू, अजय कुमार सिंह, राजेश, कृष्णा मोहन सिंह के अलावा संगठन के नए सदस्य कुमार विकास सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार शामिल हुए. सैन्य मातृशक्ति से मंजुला, पूनम, वीना, मृदुला, माधुरी, शर्मिला, कंचन, स्वाति एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही