Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने शनिवार को जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन वीर शहीदों को नमन करने के लिए सभी पूर्व सैनिक गोलमुरी स्थित शहीद स्मृति स्थल पर एकत्रित हुए और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. ज्ञात हो की जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी थी. इस आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए थे. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है. जिसका ईलाज सेना अस्पताल में चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-of-gorc-canteen-honored-on-golden-jubilee/">जमशेदपुर
: स्वर्ण जयंती पर जीओआरसी कैंटीन के कर्मचारी सम्मानित
: टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए 300 पौधे [wpse_comments_template]
: स्वर्ण जयंती पर जीओआरसी कैंटीन के कर्मचारी सम्मानित
विभिन्न संगठन के लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती, विश्व हिंदू परिषद, बागबेड़ा हेल्पिंग बॉयज, कोशिश एक मुस्कान, जय हिंद क्लब, अभ्युदय, सैन्य मैत्रिशक्ति समेत कई संगठन के सदस्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन सुखविंदर सिंह ने किया. इस अवसर पर थल सेना, नौसेना एवं वायु सेना से सेवानिवृत्त सभी सैनिकों ने इस घटना पर दुख जताते हुए शहीद जवानों को अपनी भावभीन श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर वीर शहीद अमर रहे के उदघोष से पूरा वातावरण गुंज उठा. आयोजित श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष विनय यादव ने किया. क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि जो वीर वीरगति को प्राप्त हुए हैं उनको अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नमन करती हैं. और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हैं, एवं घायल सैनिक के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-uisl-plants-300-saplings-on-world-earth-day/">जमशेदपुर: टाटा स्टील यूआईएसएल ने विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए 300 पौधे [wpse_comments_template]
Leave a Comment