Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सैनिकों ने द्रास मेमोरियल पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद राष्ट्र के लिये सदैव समर्पित एवं राष्ट्र प्रथम वाक्य को चरितार्थ करने के लिये पूरे वर्ष कई कार्यक्रम करती है. भारत के सैन्य इतिहास में कारगिल युद्ध का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. दुर्गम चोटियों में भारतीय सेना ने लड़ते हुए 27 जुलाई 1999 को विजय तिरंगा फहराया था. उस स्थान को देखने के लिए हर सेनीक (आर्मी नेवी एवं एयर फोर्स) का मन करता है. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्यों ने सोमवार को द्रास पहुंच कर वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस वर्ष सेना के सहयोग से कारगिल द्रास यात्रा 2023, आयोजित किया गया. इसमें पूरे देश से करीब 50 सैनिक शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-talent-honor-ceremony-organized-at-bdsl-womens-inter-college/">घाटशिला

: बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

अधिकारियों व जवानों के सहयोग से द्रास यात्रा अतुल्य रहा

श्रीनगर कोर कमांड एवं लेह कोर कमांड के सीनियर अधिकारियों एवं समर्पित जवानों के सहयोग से कारगिल द्रास यात्रा को सुरक्षित सुखद एवं ऐतिहासिक बनाने में अतुल्य सहयोग रहा. यह यात्रा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डीएस त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर जिले से वरिष्ठ सदस्य भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त एसके सिंह एवं भारतीय नौसेना से सेवानिवृत बॉक्सर अमरनाथ डोके के साथ सैन्य मातृशक्ति से उर्मिला सिंह एवं अनुराधा डोके शामिल हुई. वही बोकारो जिले से नौसेना से सेवानिर्वित जितेंद्र पांडे और शशिकांत सिंह शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-talent-honor-ceremony-organized-at-bdsl-womens-inter-college/">घाटशिला

: बीडीएसएल महिला इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही