Search

 
 
 

जमशेदपुर : परमवीर चक्र विक्रम बत्रा को द्रास सेक्टर में पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कारगिल-द्रास यात्रा पर गए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र शहीद विक्रम बत्रा को द्रास सेक्टर में वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि दी. शहीद बत्रा की यह 23 वीं पुण्यतिथि थी. इस दौरान पूर्व सैनिकों ने उनकी वीरता और अदम्य साहस को नमन किया. उनके सम्मान में विक्रम बत्रा अमर रहे... भारत माता की जय ..वंदे मातरम के नारे लगाए. परिषद द्वारा आयोजित कारगिल द्रास यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 559 जांबाज ऑफिसर एवं जवानों को याद करना था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-common-man-will-be-affected-by-bringing-foodgrains-marked-under-gst-cait/">जमशेदपुर:

मार्का लगे खाद्यान्न को जीएसटी दायरे में लाने से आम आदमी प्रभावित होगा- कैट

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया था आयोजन

विश्व की सबसे दुर्गम चोटियों में लड़ा गया यह युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस पराक्रम एवं शौर्य का प्रतिफल है. विक्रम बत्रा 6 दिसंबर 1997 में भारतीय सेना ज्वाइन किये और कारगिल युद्ध के दौरान इतनी वीरता से लड़े कि दुश्मनों की सेना में खलबली मच गई. दुश्मनों की सेना में विक्रम बत्रा शेरशाह के नाम से विख्यात थे. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कारगिल द्रास यात्रा का आयोजन किया था. भारतीय सेना से सेवानिवृत्त तीनों सेनाओं के ऑफिसर्स, जवान एवं मातृशक्ति इस यात्रा में शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kunal-sharangi-met-health-secretary-arun-singh-for-blood-bank-in-ghatshila/">जमशेदपुर

: घाटशिला में ब्लड बैंक के लिये स्वास्थ्य सचिव अरुण सिंह से मिले कुणाल षाड़ंगी

कारगिल-द्रास यात्रा का इन्होंने किया नेतृत्व

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ब्रिगेडियर डीएस त्रिपाठी, कमांडर बनवारी लाल, जम्मू एंड कश्मीर के अध्यक्ष मेजर उमाकांत शर्मा, सचिव सार्जेंट यशपाल शर्मा एवं झारखंड के महामंत्री सुशील कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में यह यात्रा पूरी की गई. झारखंड के प्रतिनिधिमंडल में डॉ. कमल शुक्ला, हरेंदु शर्मा, पीएन राय, रमेश शर्मा, एसके सिन्हा, पवन कुमार, भोला प्रसाद सिंह, अमरनाथ ढोके, प्रमिला देवी, रीना सिंह, नविता देवी, अनुराधा ढोके आदि शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-for-not-giving-five-lakh-dowry-now-the-moon-of-jugsalai-is-preparing-to-marry-the-third/">जमशेदपुर:

पांच लाख दहेज नहीं देने पर अब तीसरी से शादी की तैयारी में है जुगसलाई का चांद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही