Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : लौहनगरी के पूर्व सैनिकों ने 20 फरवरी से जंतर मंतर पर लगातार धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के समर्थन में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के बैनर तले एक मई को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को ओआरओपी -II में हुए विसंगतियों को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जवान जेसीओएस के साथ हुए भेदभाव, जैसे विकलांगता पेंशन, विषम परिस्थितियों में रहने को लेकर मिलने वाले मिलिट्री सर्विस पे, विधवा पेंशन, पे फिटमेंट फैक्टर का अधिकारियों के मुकाबले जवानों का कम होना, प्रीमेच्योर रिटायरमेंट जवानों को लाभ न मिलना सहित करीब सत्रह मुद्दों को सम्मिलित किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-resentment-among-the-villagers-due-to-the-open-operation-of-hubba-dabba-in-jeteya-market/">किरीबुरू

: जेटेया बाजार में खुलेआम हब्बा-डब्बा के संचालन से ग्रामीणों में नाराजगी

देश की सेवा करने वाले सैनिकों के साथ भेदभाव अन्याय है

मौके पर पूर्व सैनिक अनिल सिन्हा ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं रक्षामंत्री से पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने का आग्रह किया गया है. उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों के साथ सरकार द्वारा भेदभाव किया जाना कहीं ना कहीं सैनिकों के साथ अन्याय है. सिन्हा ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले में रक्षामंत्री से चर्चा करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में जसवीर सिंह, अनिल सिन्हा, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, बिमल ओझा, दया भूषण, राजीव कुमार, एसके सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही