Search

 
 
 

जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के तत्वावधान मे बारीडीह रिक्रिएशन क्लब में मंगलवार को थल सेना दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिक साथियों ने ने देश की सुरक्षा में डटे सैनिको के योगदान को याद करते हुए सभी उपस्थित थल सैनिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. संगठन के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि नागरिक परिवेश में सैनिकों का सम्मान होते देखना वाकई मे बहुत ही गौरवमयी पल है. इसके उपरांत एक-एक कर सभी पुर्व सैनिकों ने सेना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा अध्यक्ष विनय यादव एवं अन्य आर्मी से सेवानिर्वित सैनिक साथियों एवं प्रतिनिधिगण द्वारा केक कटिंग किया गया. सर्वप्रथम मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-batch-distribution-of-lord-ram-started-from-bistupur-shri-ram-temple/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर श्रीराम मंदिर से शुरू हुआ भगवान राम का निःशुल्क बैच वितरण
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/thal-sena-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बच्चों ने दी नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति 

कार्यक्रम में रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम के साथ-साथ सम्मान समारोह के बाद , देशभक्ति गीतों पर सभी ने झूमकर सेना दिवस का जश्न मनाया. नन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अद्भुत नृत्य एवं नाटक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. इस अवसर पर भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति एवं सुभाष बाल सेना उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया. सभी थल सेना कि सेवानिवृत्त साथियों का कहना था कि सिविल समाज में सैनिकों का सम्मान एक बेहद गौरवमयी एहसास है. इसके बाद सभी ने भोजन का आनंद उठाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-news-ram-bhakts-tatanagar-special-train-ayodhyadham/">जमशेदपुर

: स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी मेला का ब्रोशर किया लॉन्च

कार्यक्रम में यह थे मौजूद

मौके पर सैन्य मातृशक्ति सेमंजुला, कंचन, सविंदर, रिंकी, वंदना,रूबी, पूनम, अनुपमा, वीना, भावना, संगीता के साथ पूर्व सैनिक सुखविंदर सिंह, अवधेश कुमार, एसके सिंह, धीरज सिंह, हरिशंकर पांडे, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, बिरजू कुमार, कुंदन सिंह, केएम सिंह पुरी, शैलेश कुमार सिंह, मनोज,आरपी सिंह, अनुपम, राजीव सिंह, विजय कुमार, एसबी सिंह, विनेश प्रसाद, आमोद कुमार, दलबीर सिंह, सत्यप्रकाश, रजनीश, कैप्टन डीएन सिंह, पंकज शर्मा, उमेश शर्मा, पवन, किशोर एवं अन्य 50 लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही