Search

 
 
 

जमशेदपुर : बंसल क्लासेस में स्कॉरलशिप के लिए परीक्षा संपन्न, 400 प्रतिभागियों ने दी परीक्षा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में बंसल क्लासेस में नामांकन के लिए स्कॉलरशिप की परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को आएगा. वहीं 28 जनवरी को फिर से स्कॉलरशिप की परीक्षा होनी है. जानकारी देते हुए मुख्य आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन ने बताया कि कोटा स्थित बंसल क्लासेस का एक ब्रांच झारखंड के जमशेदपुर में भी खोला जा रहा है. जो झारखंड का पहला ब्रांच होगा. जमशेदपुर के मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में इसका सेंटर होगा. देश भर में बंसल क्लासेस के 60 से भी ज्यादा ब्रांच है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tusu-puja-pandal-inaugurated-in-ulidih-mango/">जमशेदपुर

: मानगो के उलीडीह में टुसू पुजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

28 जनवरी को फिर से होगी स्कॉलरशिप की परीक्षा

बंसल क्लासेस आईआईटी, जेईई और मेडिकल की तैयारी कराने के लिए जाना जाता है. रविवार को नामांकन के लिए स्कॉलरशिप की परीक्षा संपन्न हुई जिसमें 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि शहर और आस-पास के बच्चों को अब कोटा जाकर तैयारी करने की जरुरत नहीं है, वे जमशेदपुर में ही इसकी तैयारी कर सकते है. श्वेताभ सुमन ने बताया कि आगामी 28 जनवरी को फिर से स्कॉलरशिप की परीक्षा होगी. मार्च के अंतिम में यह ब्रांच शुरु कर दिया जाएगा. नामांकन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.bansal.ac.in की वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही