Search

 
 
 

जमशेदपुर: स्टेट बैंक को छोड़ सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों, बीमा सेक्टर व डाकघरों में हड़ताल के पहले दिन नहीं हुआ कोई काम

 
Jamshedpur:  केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का असर कोल्हान में भी दिखा. पूरे सार्वजनिक क्षेत्र के वित्त क्षेत्र में स्टेट बैंक को छोड़कर सभी बैंकों, बीमा सेक्टर और डाकघरों मे हड़ताल के चलते कोई कामकाज नहीं हुआ. तांबा उद्योग तथा लौह अयस्क की खदानों में भी हड़ताल का व्यापक असर रहा.  श्रम संगठनों के संयुक्त मंच, कोल्हान की ओर से आज की हड़ताल को सफल बनाने के लिये जनता तथा मेहनतकशों को बधाई दी गई. इसे भी पढ़ें:  कल्याण">https://lagatar.in/kalyan-singh-received-padma-vibhushan-posthumously-neeraj-chopra-received-padma-shri-award/">कल्याण

सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, नीरज चोपड़ा को मिला पद्मश्री सम्मान

कोल्‍हान में एक लाख से अधिक मे‍हनतकश सड़कों पर उतरे

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/28mjsr6a.jpg"

alt="" width="600" height="341" /> मंच के अनुसार दो दिवसीय देशव्यापी आम हड़ताल के पहले दिन कोल्हान के दो लाख से अधिक मजदूरों व कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया  और उनके समर्थन में एक लाख किसान, कार्यकर्ता, ग्रामीण हड़ताल को सफल बनाने के लिये कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतरे. इस हड़ताल को छात्रों,  बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, छोटे व्यापारियों और असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्रों के मजदूरों सहित आम जनता के बड़े हिस्से का समर्थन प्राप्त हुआ.

स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने हुई संयुक्त सभा

श्रम संगठनों के संयुक्त मंच ओर से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने एक संयुक्त सभा की गई. जिसमें के के त्रिपाठी, अरुण पॉल, अंबुज ठाकुर, संजीव श्रीवास्तव, राणा सिंह, केपी तिवारी, बिश्वजीत देब, सुमित राय, ओम प्रकाश सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, एन पाल, नागराजू, के के सिंह, विष्णु गिरी, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, चंदना बनर्जी आदि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-as-soon-as-the-work-of-suspension-of-mango-bridge-started-the-police-lost-their-sweat-in-removing-it/">जमशेदपुर

: मानगो पुल की मरम्मत का काम शुरू होते ही लगा जाम, इसे हटाने में पुलिस के छूटे पसीने
[wpdiscuz-feedback id="mf0h325gje" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही