Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने अवैध देसी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त एके मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि बोड़ाम थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब की सप्लाई शराब कारोबारियों द्वारा की जाएगी. सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा डिमना-पटमदा मार्ग पर गश्ती दल द्वारा अवैध 90 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-sanjay-seth-inspects-cip-will-demand-health-minister-to-increase-budget/">रांची:

संजय सेठ ने किया CIP का निरीक्षण, स्वास्थ्य मंत्री से बजट बढ़ाने की करेंगे मांग
इस संबंध में सहायक आयुक्त एके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र में डिमना- पटमदा मार्ग पर गश्ती के दौरान मिर्जाडीह से टीम द्वारा अवैध देसी महुआ शराब लदे एक आल्टो कार को जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों द्वारा गावों में सप्लाई करने के लिए 90 लीटर शराब ले जाया जा रहा था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जेल भेजे गए लोगो में बोड़ाम थाना के हलुदबनी के विश्वजीत बहादुर और विक्रम सिंह सरदार शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही