Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री स्थलों में की छापेमारीं, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्पाद विभाग ने मंगलवार को कई जगहों पर छापामारी कर दो अवैध महुआ शराब चुलाई की भट्टियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान 4000 कि०ग्रा जावा महुआ और 90 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. उत्पाद विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है जबकि दो अवैध चुलाईकर्ता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-principal-district-judge-held-a-meeting-regarding-the-preparation-of-national-lok-adalat/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला जज ने की बैठक
इस संबंध में सहायक आयुक्त उत्पाद एके मिश्रा को यह सूचना मिली थी एमजीएम थाना अन्तर्गत बासाकोचा, छोटा बांकी एवं आमबेड़ा गांव में शराब कारोबारियों द्वारा अवैध शराब भट्ठी का संचालन किया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया. [caption id="attachment_363063" align="aligncenter" width="533"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/jsr-sharab-1.jpeg"

alt="" width="533" height="355" /> अवैध शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tempo-driver-molested-female-police-on-sakchi-roundabout/">जमशेदपुर:

साकची गोलचक्कर पर महिला पुलिस से टेंपो चालक ने की छेड़खानी

होटल-ढाबों में भी चला जांच अभियान

सोमवार की रात में एनएच स्थित होटल-ढाबों एवं अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी की गई. इस दौरान सुंदरनगर थाना अंतर्गत सुंदरनगर चौक, परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह लाइन टोला, बागबेड़ा थाना अंतर्गत गड़ाबासा एवं प्रधानटोला, उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नं-5, एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच स्थित गिरी होटल,जय माँ काली ढाबा, प्रधान होटल, पंजाब केसरी मोटेल एवं गंगा होटल में तलाशी ली गयी. छापामारी में अवैध शराब जब्त किया गया तथा तीन अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. इस दौरान 140 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ है.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही