Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है. बुधवार को विभाग की अलग-अलग टीम ने अवैध शराब विक्रेताओं एवं निर्माताओं के विरूद्ध छापेमार की. इस दौरान एमजीएम थानांतर्गत कालाझोर एवं छोटाबांकी तथा पोटका थानांतर्गत रानीकुदर व लोवाडीह के दुर्गम क्षेत्रों में संचालित अवैध महुआ चुलाई शराब की कुल 11 भट्ठियों को ध्वस्त किया. इसे भी पढ़ें : रामगढ़:">https://lagatar.in/illegal-coal-business-is-going-on-under-the-protection-of-the-leader/">रामगढ़:
सत्ताधारी दल के नेता के संरक्षण में चल रहा है अवैध कोयला कारोबार मौके से अवैध महुआ चुलाई शराब करीब 410 लीटर बरामद किया गया तथा महुआ शराब तैयार करने हेतु प्रयुक्त किण्वित जावा - महुआ करीब 30800 किलोग्राम नष्ट किया गया. वहीं विभाग ने अवैध शराब भट्ठी संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया. [wpse_comments_template]
Jamshedpur : उत्पाद विभाग ने 11 अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा
Leave a Comment