Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने किया अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, एक गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद एके मिश्रा को गुप्त सुचना मिली की बिरसानगर थाना अंतर्गत नूतनडीह नाला के किनारे अवैध शराब चुलाई का धंधा चल रहा है. प्राप्त सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी कर उपरोक्त स्थान पर चलाए जा रहे एक अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी को ध्वस्त किया गया. मौके पर भट्टी के आसपास रखे गए जावा महुआ को नष्ट किया गया एवं बना हुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-person-injured-by-wild-bear-attack-in-the-forest/">चाईबासा

: जंगल में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल

विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया

लगभग 5000 कि.ग्रा. महुआ जावा और 200 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया. वहीं अवैध चुलाई कर्ता के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. इस मौके पर सहायक आयुक्त उत्पाद एके मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर  शुक्रवार को देर रात गश्ती सह छापेमारी के क्रम में पोटका, घाटशिला, गालूडीह एवं एमजीएम थाना क्षेत्रों में स्टेट हाइवे एवं नेशनल हाइवे  स्थित होटल एवं ढाबों की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में एक  व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही