Search

 
 
 

जमशेदपुर: विभागीय खबरियों से परेशान है उत्पाद विभाग, भट्ठी ध्वस्त करता है आरोपी नहीं मिलते

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): उत्पाद विभाग अवैध शराब की भट्ठियां तो ध्वस्त करता है, मगर उसे इसे संचालित करने वाले लोग नहीं मिल पा रहे हैं. जब भी विभाग के अ​धिकारी और सिपाही जब भी किसी गांव में छापामारी करने जाते हैं तो सुलगती हुई भट्ठी के पास कोई नहीं मिलता. इस बीच, छह महीने का आंकड़ा देखा जाए तो विभागीय टीम ने जितनी भी छापामारी की है उनमें अवैध शराब भट्ठी का संचालन करने वाला नहीं पकड़ा गया. उनके ​खिलाफ फरार अ​भियोग तो दर्ज हुआ मगर, कब किस फरार आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा गया यह आज तक नहीं पता चल सका. विभागीय सूत्रों का कहना है कि विभाग फरार आरोपियों के बारे में पता ही नहीं लगा पाता कि ये भट्ठियां कौन चला रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-case-against-five-unknowns-in-murder-of-youth-in-suklara-canal-of-mgm/">जमशेदपुर

: एमजीएम के सुकलारा कैनाल में युवक की हत्या में पांच अज्ञात पर केस

पांच भट्ठी पकड़ीं, एक में भी नहीं मिला बनाने वाला

मंगलवार को ही उत्पाद विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र के इंदुरमाटी, कुदलु्ंग, कालाझोर और सिलपहाड़ी गांव में छापामारी की थी. मगर, इस छापामारी में विभाग भट्ठी संचालित करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर सका. विभाग ने इन पांच गांवों में पांच भट्ठियां ध्वस्त कीं, मगर एक भी भट्ठी पर शराब बनाने वाले नहीं मिले. विभागीय सूत्रों का कहना है कि जब भी विभाग के अ​धिकारी छापामारी करने का आदेश देते हैं. विभाग के ही कुछ सिपाही इसकी सूचना अवैध शराब बनाने वालों को दे देते हैं. वह अलर्ट हो जाते हैं और भट्ठी के पास कोई नहीं मिलता.

दारू माफिया के हौसले बुलंद

अवैध शराब भट्ठियां संचालित करने वाले दारू माफिया के हौसले बुलंद हैं. क्योंकि, वह पकड़े नहीं जा रहे हैं. विभाग की छापामारी में उनका जावा महुआ और अवैध शराब नष्ट कर दी जाती है तो वह इसे दोबारा तैयार कर लेते हैं. मगर, गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से पूर्वी सिंहभूम जिले में यह अवैध धंधा तेजी से फल फूल रहा है. कहा जा रहा है कि कार्रवाई नहीं होने की वजह से ही जिले में अवैध शराब का धंधा दिन दूना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-chandils-girl-recovered-from-azadnagar-river-bank/">जमशेदपुर:

आजादनगर नदी किनारे से बरामद शव चांडिल की युवती का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही