Search

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 500 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Jamshedpur : पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. रविवार को सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग को यह जानकारी मिली की पोटका के कोवाली थाना अंतर्गत अवैध देसी और विदेशी शराब का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है. इसके बाद उत्पाद विभाग ने कोवाली थाना अंतर्गत रासुनचोपा, नागा एवं हल्दीपोखर में छापामारी की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-arrest-of-ward-member-candidate-of-north-east-bagbera-panchayat/">जमशेदपुर

: उत्तरी-पूर्वी बागबेड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य प्रत्याशी को गिरफ्तार करने की मांग
इसमें हल्दीपोखर स्थित एक घर से 188.91 लीटर अवैध विदेशी शराब और 303.00 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया. अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में सहायक आयुक्त एके मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. यह अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//