Search

 
 
 

जमशेदपुर : आबकारी विभाग का बागबेड़ा, परसुडीह, कदमा व सोनारी में छापा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कदमा, सोनारी, परसुडीह और कपाली इलाके में छापेमारी कर अलग-अलग ब्रांडों का अवैध शराब बरामद किया गया. इस दौरान आबकारी विभाग के हाथ अवैध शराब का कारोबारी नहीं आया. घटना के संबंध में आबकारी थाने में फरार आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-suspended-kovali-station-in-charge-and-si/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने थाना प्रभारी को मॉब लिंचिंग वाले स्थान पर जाने का दिया आदेश, लेकिन नहीं गये

घाघीडीह से अवैध शराब बरामद

सोनारी थाना क्षेत्र के न्यू कपाली बस्ती, कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर, परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा और बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गयी. इस दौरान घाघीडीह से अवैध शराब बरामद किया गया.

ये हुआ बरामद

मेकडॉवेल नंबर वन विस्की 180 एमएल की 70 पीस, मेकडॉवेल नंबर वन विस्की 375 एमएल की 9 पीस, रोयाल मून विस्की 180 एमएल की 48 पीस, किंग्स गोल्ड विस्की अरूणाचल प्रदेश ब्रांड की 750 एमएल की 12 पीस, गोल्ड किक पस्की 750 एमएल की 12 पीस क्रेजी रोमियो विस्की 750 एमएल की 7 पीस, स्ट्रेलिंग बी-7 विस्की 750 एमएल की (पंजाब) 3 पीस बरामद किया गया. विभाग की ओर से कुल विदेशी शराब 50.115 लीटर बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demanded-from-bistupur-police-to-take-action-against-the-driver-of-the-car/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर पुलिस से की कार चालक पर कार्रवाई करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही