Search

 
 
 

जमशेदपुर : आबकारी विभाग का हरिणा व छकना में छापा, विदेश शराब के साथ दो गिरफ्तार

 
Jamshedpur : आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पोटका के हरिणा और कोवाली थाना क्षेत्र के छकना गांव में छापेमारी करके अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया था, लेकिन उसे घेरकर दबोच लिया गया. दोनों के खिलाफ आबकारी थाने में एक मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-it-was-costly-to-make-a-child-labor-case/">जमशेदपुर

: परसुडीह में बच्चे से मजदूरी कराना महंगा पड़ा, केस

ये हुआ बरामद

दोनों जगहों से आबकारी टीम को 20 पेटी अवैध विदेशी शराब, ओड़िशा ब्रांड की सात पेटी बियर व अन्य सामानों को बरामद किया गया है. छापेमारी के दौरान हरिणा से सुनिल महतो को गिरफ्तार किया है जबकि हल्दीपोखर के छकना गांव से शेखर गोप को गिरफ्तार किया गया है. आबकारी विभाग की टीम में इंसपेक्टर परविंदर राणा, एसआई मिथिलेश कुमार, एएसआई महेंद्र देवगम के अलावा सीसीआर की टीम और होमगार्ड जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uday-choudhary-died-on-the-fourth-day-at-tmh/">जमशेदपुर

: उदय चौधरी ने टीएमएच में चौथे दिन दम तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही