Search

 
 
 

जमशेदपुर : लुपुंगडीह व छोटाबांकी में उत्पाद विभाग का छापा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : उत्पाद विभाग की एक टीम ने शनिवार को बिरसानगर और एमजीएम थाना क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध महुआ चुलायी की शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. छापेमारी के दौरान इस धंधे से जुड़ा कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. इस कारण से मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-get-the-uniform-removed-in-an-hour-you-know-who-i-am/">जमशेदपुर

: एक घंटे में वर्दी उतरवा देंगे जानते हो मैं कौन हूं…

तीन शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

उत्पाद विभाग की टीम की ओर से बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह में और एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी गांव के नदी किनारे स्थित 3 अवैध महुआ शराब की चुलायी करने वाली भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इसमें 10 हजार 500 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया और 200 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद किया गया. घटना के संबंध में आबकारी थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-between-bjp-leader-shailesh-singh-and-bunty-singh-supporters-case-registered/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता शैलेश सिंह व बंटी सिंह समर्थकों में मारपीट, मामला दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही