Search

 
 
 

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग का मर्चागोड़ा-लोवाडीह में छापा, छह शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार विभाग की एक टीम ने शनिवार को पोटका थाना क्षेत्र के मर्चागोड़ा और लोवाडीह नदी किनारे अवैध शराब चुलायी करने वाली भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस बीच अवैध महुआ शराब की छह भट्ठियों को तोड़ा गया. भट्ठियों के आस-पास शराब चुलायी के लिये रखे गये ड्रम का जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. सप्लाई के लिये तैयार अवैध शराब को बरामद कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-an-exercise-to-demolish-the-house-of-raju-singh-who-made-the-video-viral-in-the-presence-of-heavy-police-force/">जमशेदपुर

: भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में वीडियो वायरल करनेवाले राजू सिंह का मकान जमींदोज करने की कवायद

ये हुआ बरामद

उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी के दौरान 8000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. साथ ही 200 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद कर लिया गया. इस दौरान शराब चुलायी करने में लगे मजदूर और इसके मालिक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके. उन्हें छापेमारी की जानकारी पहले से ही मिल चुकी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-van-overturns-due-to-stumbling-of-car-in-telco-children-have-minor-injuries/">जमशेदपुर

: टेल्को में कार की ठोकर से स्कूल वैन पलटा, बच्चों को आयी है हल्की चोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही